खबर को सुनें

गोपेश्वर(चमोली)। सती शिरोमणि अनसूया देवी बसुधारा की परिक्रमा को पहुंची। इसके चलते बसुधारा के प्राकृतिक प्रपात को देख तमाम लोग अभिभुत हो उठे।

दशोली ब्लॉक के खल्ला गांव की अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा के तहत बदरीनाथ धाम पहुंची थी। बदरीनाथ धाम के बाद देव डोली सीमांत गांव माणा के प्रवास पर रही। माणा के पश्वा ने अवतरित होकर मां अनसूया से बसुधारा की परिक्रमा का आग्रह किया। इस पर मां अनसूया ने हामी भरी और शुक्रवार को देवडोली उच्च हिमालय स्थित बसुधारा जल प्रपात पहुंची। इस दौरान बसुधारा जल प्रपात की परिक्रमा की। इसके बाद देवडोली बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। पहली बार कोई देवडोली बसुधारा के परिक्रमा को पहुंची तो माणा गांव के लोगों ने मां भगवती द्वारा मनौती पूरी करने पर इसे मां का आशीष बताया। अब देवडोली वापस बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। शनिवार को देवडोली बदरीनाथ धाम से जोशीमठ को रवाना होगी। पांडुकेश्वर में भी देवडोली का मिलन भगवान योगध्यान बद्री से होगा। पांडुकेश्वर में भी अन्य मंदिरों में भी देवडोली का मिलन कार्यक्रम निपटने के बाद देवडोली आगे की देवरा यात्रा पर निकलेगी। इस देवरा यात्रा को लेकर जोशीमठ ब्लॉक के लोगों में उमंग व उल्लास बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मां अनसूया की देवडोली कई दिनों तक जोशीमठ ब्लॉक के गांवों की यात्रा पर रहेगी। इस दौरान विवाहिता बहनों (धियाणियों) से भी देवी का मिलन कार्यक्रम होगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!