खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी के तबादले पर अधिकारियो व कर्मचारियों ने भावपूर्ण विदाई दी। दरअसल डीएम के पद पर तैनात संदीप तिवारी का तबादला समाज कल्याण विभाग के निदेशक पद पर हल्द्वानी हुआ है। मंगलवार को जिला कार्यालय में राजस्व विभाग समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने तिवारी को भावपूर्ण विदाई दी। उन्होंने सीमांत जनपद चमोली में 13 माह तक अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी। उन्होंने 7 सितम्बर 2024 को जनपद चमोली के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था।

विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक और सीमांत जनपद चमोली के लिए उनके कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। अधिकारियों ने उनकी की सादगी और कार्यकुशलता को अविस्मरणीय बताया। कहा कि उनके मार्गदर्शन में सीमांत जनपद में अनेक नवाचार विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में सफलता मिली है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य हुए। अधिकारियों ने कहा कि उनकी कार्यशैली सबके लिए प्रेरणादायक रही है। इस दौरान सभी अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, जन प्रतिनिधियों और पत्रकारों ने भी तिवारी के स्थानांतरण पर भावपूर्ण विदाई दी।

इस दौरान आइएएस संदीप तिवारी ने अपने सेवाकाल में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों से मिले सहयोग और आम जनता के प्यार को सराहते हुए सभी का आभार जताया। कहा कि कार्यकाल के दौरान जिस तरह सभी का सहयोग मिला, वह हमेशा याद रहेगा। इस दौरान अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने पूरी टीम का आभार  जताया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!