खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिलासू की मां चंडिका की देवरा यात्रा के विनगढ गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने देवडोली की पुष्प वर्षा के साथ आगवानी की। जिलासू क्षेत्र के 27 गांवों की अराध्या देवी मां चंडिका देवी देवरा यात्रा के तहत करछुना से विनगढ़ गांव पहुंची। देवडोली की ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ आगवानी की। वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा माँ चंडिका की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने मां चंडिका से आशीर्वाद लिया। देवी के दर्शनों को ध्याणियों के साथ ही रिश्तेदार भी गांव आए हैं। इसके चलते गांव में भक्ति का माहौल बना है।

देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष दिलवर सिंह चौहान और सचिव ईश्वर सिंह राणा ने बताया कि माँ चंडिका अपनी नौ महीने की देवरा यात्रा को 2 अक्टूबर को  गर्भगृह से निकली थीं।यात्रा के दौरान माँ 27 गाँवों का भ्रमण के साथ बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम की यात्रा कर हरिद्वार में गंगा स्नान के उपरांत अपने गर्भगृह में लौटेंगी।

इस अवसर पर देवरा यात्रा समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष संदीप चौहान, सह सचिव दर्शन कंडारी, धीरेन्द्र राणा, विनगढ़ की प्रधान ममता चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऊषा कंडारी, हर्षवर्धन चौहान, सुदर्शन राणा, अरबिंद नेगी, मदन नेगी, पंकज नेगी, संजय राणा, मोहन सिंह, राजबर कंडारी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!