खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह पर आयोजित गोष्ठी में मानव-वन्य जीव संघर्ष पर चिंता जताई गई। राजकीय इंटर कॉलेज, गोदली में अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग पोखरी रेंज के तत्वाधान में आयोजित वन्य जीव सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह ने मानव और वन्य जीवों के बीच बढ़ते असंतुलन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जंगलों में भोजन और आश्रय की कमी के चलते वन्य जीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे हैं। इससे न केवल फसलों को नुकसान हो रहा ह अपितु मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए पौधरोपण पर जोर देते हुए वन संरक्षण की वकालत की।

गोष्ठी में , प्रधानाचार्य रूपचंद शैलानी, वन दरोगा राजे सिंह नेगी, वन आरक्षी अमित सिंह, आशीष उनियाल, अमित सिंह भंडारी, सूरज राणा, भगत राणा, रोहित नेगी, मुकेश कुमार दीपक चौधरी, अंकित प्रकाश किमोठी, सरदार सिंह नेगी, विनीता आर्य, आशीष चंद्र, भरत कोठियाल आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!