खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। क्वांटम युग का आरंभः संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर बालिका इंटर कालेज  पोखरी में विकासखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की रिधिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में क्वांटम युग का आरंभ : संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर आयोजित विज्ञान संगोष्ठी का उद्घाटन उप शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने किया। उन्होंने क्वांटम युग की उपयोगिता, वैज्ञानिक प्रगति में इसकी भूमिका और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि क्वांटम तकनीक स्वास्थ्य, संचार, कंप्यूटिंग और रक्षा जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है।

विज्ञान ब्लॉक समन्वयक सुरेन्द्र राणा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित होती है और अनुसंधान के प्रति चेतना जागृत होती है। प्रतियोगिता में शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की रिधिमा ने प्रथम, जीआईसी थालाबैड की काज्या ने द्वितीय तथा आरूषि ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं आगामी 8 अक्टूबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में आयोजित जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगी। निर्णायकों में दयाल सिंह गाड़िया, सतीश चंद्र खाली, अजयपाल रावत, पूनम रानी नेगी शामिल रहे।

इस दौरान प्राचार्य विजयालक्ष्मी रावत, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष महावीर जग्गी, ब्लॉक समन्वयक संदीप नेगी, रेखा पटवाल राणा, प्राची राणा, सविता राज, अनुराधा राणा, पूनम रानी नेगी, देवराज सिंह, मुकेश भट्ट, शोभा जोशी, सतीश चंद्र खाली, मुकेश कुमार डिमरी, कुलदीप नेगी, संजय कुमार, प्रदीप बर्त्वाल, धर्मेन्द्र कुमार मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र सिंह राणा एवं साविता राज ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *