खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की कोशिशें शुरू हो गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने के लिए लोनिवि, एनएच तथा रेखीय विभागों को जोरदार पहल करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में उन्होंने उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मानसून सत्र निपटने के पश्चात इस तरह की कवायद शुरू की जा रही है। इसके  तहत अधिकारी कार्य में तेजी लाते हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे।

डीएम तिवारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने थराली और पोखरी लोनिवि के अधिकारियों को तेजी से कार्य करने और मजदूरों की संख्या बढाने को कहा है। सड़कों पर कार्य करने में आ रही पेरशानियों को संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर समय से करने के भी दिए निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, ईई प्रमोद गंगाड़ी, ओंकार पांडे, प्रदीप कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुडे रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!