खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ पुलिस की तत्परता से बदरीनाथ धाम में महिला के साथ साइबर ठगी होने से विफल हो गई। रायपुर छत्तीसगढ़ की शुभ्रा वर्मा बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आई थी। यात्रा के दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से एक लिंक आया। जैसे  ही उन्होंने लिंक खोला, उनका व्हाट्सएप एक्सेस अज्ञात साइबर अपराधियों के पास चला गया। इसके बाद अपराधियों ने उनके नंबर से उनके परिचितों व रिश्तेदारों को पैसे माँगने वाले संदेश भेजने शुरू कर दिए। अचानक शुभ्रा वर्मा को जब परिचितों के फोन आने लगे तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। घबराई हुई महिला ने तत्काल इस घटना की जानकारी सदगुरु आश्रम के महंत को दी। महंत ने बिना विलम्ब मामले की सूचना बद्रीनाथ थाने में नियुक्त कांस्टेबल चंदन नगरकोटी को दी।

कांस्टेबल नगरकोटी ने अपनी साइबर दक्षता और तत्परता का परिचय देते हुए कुछ ही समय में महिला का व्हाट्सएप सुरक्षित करा दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से शुभ्रा वर्मा को एक बड़ी आर्थिक ठगी से बचा लिया गया। शुभ्रा वर्मा ने कहा कि यदि पुलिस समय पर मदद न करती तो वह ठगी का शिकार हो जाती। उन्होंने पुलिस और कांस्टेबल चंदन नगरकोटी का आभार व्यक्त किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!