खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक की जौरासी-किमोठा-तोणजी मोटर मार्ग के 9 के बाद भी पूरा न होने पर रोष प्रकट करते हुए। कार्य का जल्द शुरू करने की मांग की है।

जौरासी-किमोठा-तोणजी मोटर मार्ग 9 सालों में भी आधा अधूरा पडे़ होने से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी के नेतृत्व में एक ज्ञापन गढ़वाल  आयुक्त विनय शंकर पांडेय व पीएमजीएसवाई के सीईओं अभिषक रोहेला को सौंपते हुए जल्द मोटर मार्ग निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। प्रधान किमोठी का आरोप है कि पीएमजीएसवाई और एनपीसीसी की गलत नीतियों और लापरवाही के कारण सड़क पिछले 9 वर्षों से अधर में लटकी हुई है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य का प्रथम फेज पीएमजीएसवाई पोखरी द्वारा किया गया था, जबकि द्वितीय फेज का कार्य सरकार ने एनपीसीसी को सौंपा था। 2017 में शुरू हुए इस निर्माण कार्य को मौजूदा समय तक पूरा नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केवल सरकारी धन की बंदरबांट हो रही है और सड़क को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। मार्ग की स्थिति इतनी भयावह और जानलेवा है कि किमोठा और तोणजी के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। यह कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। कहा कि अब तक तीन बार मुख्य सचिव स्तर से जांच और कार्रवाई के निर्देश संबंधित विभागों को दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्य में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

किमोठी ने मांग की है किःमोटर मार्ग का निर्माण कार्य एनपीसीसी से हटाकर पुनः पीएमजीएसवाई को सौंपा जाए, निर्माण  कार्य में हुई अनियमितताओं तथा घटिया निर्माण कार्य की जांच की जाए, सड़क पर की गई पेटिंग, सुरक्षा दीवार की गुणवत्ता की जांच करवाई जाय, वर्षा जल निकासी हेतु उचित नालियों का निर्माण किया जाए। सड़क निर्माण के दौरान जिन ग्रामीणों की भूमि प्रभावित हुई है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!