खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी के उप जिलाधिकारी अवरार अहमद का तबादला थराली होने से एक बार फिर पोखरी तहसील प्रभारी के भरोसे हो गई है। पोखरी तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी अबरार अहमद का कुछ ही महीनों में दोबारा थराली तबादला कर दिया गया है। इससे तहसील एक बार फिर प्रभारी एसडीएम के भरोसे छोड़ दी गई है। इससे नाराज जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से तत्काल स्थाई एसडीएम की तैनाती की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 1998 में संयुक्त उत्तर प्रदेश के समय पोखरी तहसील की स्थापना हुई थी। इसके चलते क्षेत्र की 73 ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत के नागरिकों को निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, खाता-खतौनी जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए दूर चमोली नहीं जाना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की बचत हुई, साथ ही कानून-व्यवस्था भी सुदृढ़ हुई। हाल के वर्षों में यहां उपजिलाधिकारियों की स्थिति आया राम-गया राम जैसी हो गई है। कुछ महीनों की तैनाती के बाद अधिकारियों का मनचाहे स्थानों पर स्थानांतरण कर दिया जाता है। इससे तहसील एक बार फिर प्रभारी उपजिलाधिकारी के हवाले कर दी जाती है।  एसडीएम अबरार अहमद  का थराली  तबादला किये पर  यह स्थिति फिर उत्पन्न हो गई है। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत, एडवोकेट देवेन्द्र सिंह राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पोखरी में स्थायी उप जिलाधिकारी की तैनाती की तत्काल मांग की है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि प्रभारी एसडीएम व्यवस्था से न तो जनता के कार्य समय पर हो पाते हैं और न ही कानून-व्यवस्था पर उचित नियंत्रण रह पाता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *