खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी 21 जून को गैरसैण के भराडीसैण में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर गुरूवार को अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे  ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

बैठक में अपर सचिव ने अधिकारियों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10 देशों के राजदूत प्रतिभाग करेंगे। सभी सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा। उन्होंने योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और प्रचार-प्रसार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने करने को कहा।

उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ आमजनमानस के द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने 19 जून तक सारी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बरसात के मौसम को देखते हुए जर्मन हेंगर की व्यवस्था करने, साउंड सिस्टम और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस के आयोजन से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण,पुलिस उपअधीक्षक अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता के साथ विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!