खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पंच केदारों में से एक चतुर्थ केदार यात्रा को तीर्थयात्रियों के लिए सुविधा संपन्न बनाने के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जहां इस वर्ष रुद्रनाथ मंदिर की यात्रा ईडीसी मॉडल पर संचालित की जा रही है, वहीं यात्रा मार्ग के साथ ही मंदिर में चिकित्सा सुविधा देने के लिए व्यवस्था बनाई गई है। इससे रुद्रनाथ मंदिर की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को यहां चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

केदारनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी तरुण एस ने बताया कि रुद्रनाथ धाम का पैदल यात्रा मार्ग आबादी विहीन क्षेत्र में है। ऐसे में पिछली यात्राओं में स्वास्थ्य खराब होने पर तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए इस वर्ष जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर रुद्रनाथ मंदिर परिसर में सिक्स सिग्मा की ओर से एक चिकित्सक और फार्मेस्टि की तैनाती की गई है। स्टाफ यात्रा काल के दौरान तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर तैनात आठ वन कर्मियों को भी जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की ओर से प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे पैदल यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की  समय उपचार मिल सकेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!