खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने स्वच्छता पखवाडा का आगाज करते हुए स्वच्छता की शपथ ली।

टीएचडीसी की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) इकाई में  शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। यह पखवाड़ा 31 मई तक चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों व स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख अजय वर्मा द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है बल्कि दैनिक जीवन की आदत में सुमार किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह कार्यस्थल की उत्पादकता और सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ाता है। उन्होंने सभी से इस पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक भागीदारी कर स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक केपी सिंह, अपर महाप्रबंधक आरपी मिश्रा, एके श्रीवास्तव,  अरुण कुमार, उप महाप्रबंधक आरएस मखलोगा, ओ.पी. आर्य, वरिष्ठ प्रबंधक वीडी भट्ट, उप महाप्रबंधक बीसी. चौधरी समेत तमाम कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!