खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में निकाय चुनाव ड्यूटी में तैनात 136 कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। कार्मिकों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में बनाए गए पांच सुविधा केंद्रों पर पोस्टल बैलेट से अपना मतदान किया है। जिले की 10 निकाय क्षेत्रों के लिए आरओ ने 148 पोस्टल बैलेट जारी किए थे। जिसमें से 136 कार्मिकों ने सुविधा केंद्र में अपना मतदान किया। नगर पालिका परिषद में सर्वाधिक 60 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। सुविधा केंद्र प्रभारी विनय जोशी ने बताया कि 148 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया था। जिसमें से 136 कार्मिकों ने मतदान किया है। जबकि जनपद से बाहर ड्यूटी पर गए दो कार्मिक पूर्व में ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!