खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। संकल्प अभियान चमोली की ओर से विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर रविवार को वन पंचायत टंगसा में महिला मंगल दल के सहयोग से पदम और आंवले के डेढ सौ से अधिक पौधों का रोपण किया, वहीं दूसरी ओर चरण पादुका गोथल समिति की ओर से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बंज्याणी में पौधरोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने का संकल्प लिया।

संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी ने बताया कि टंगसा में महिला मंगल दल के सहयोग से पौध रोपण किया गया तथा महिलाओं ने इन पौधों के संरक्षण की शपथ भी ली। इस मौके पर रिंकू रावत, सरपंच भरत बिष्ट, रजनी रावत, कुसुम देवी, जयपाल सिंह, संदीप तिवारी, विशेश्वरी देवी, सुरजीत खत्री, दिनेश तिवारी, महेंद्र रावत, दमयंती देवी, गीता देवी, सतेश्वरी तिवारी, रामेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।

इधर दूसरी ओर चरण पादुका गोथल समिति की ओर से गोपेश्वर मंडल हाईवे पर बंज्याणी में डाली लगोला जीवन बचोला अभियान के पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी, चरण पादुका गोथल समिति  की सचिव मीना तिवारी, गोयश ट्रस्ट की संस्थापिका कवि गीता मेदोली, लोकार्पण ट्रस्ट के संस्थापक सूर्य प्रकाश, जीएनईएच प्रोडक्शन के संस्थापक सुनील पुंडीर, राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के एनसीसी अध्यापक कुंवर सिंह रावत ने बंज्याणी में बांज के सौ से अधिक पौधों का रोपण कर अपने वातावरण को स्वच्छ बनाये जाने की अपील आम जनमास से की। साथ प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने की तथा कूडे को नियत स्थान पर फैकने की अपील भी की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!