खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला अस्पताल गोपेश्वर में छह माह पूर्व सिटी स्कैन मशीन स्थापित की गई थी, लेकिन वर्तमान समय तक भी संचालित नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। जिसको लेकर सोमवार को जनप्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल एसीएमओ और सीएमएस से मिला।

स्थानीय निवासी नवल भट्ट, प्रियका  बिष्ट, ज्योति मैठाणी का कहना है कि छह माह से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में सीटी स्कैन स्थापित किया गया है लेकिन उसको अभी तक संचालित नहीं किया गया है। जबकि इसके अभाव में लोगों को यहां से बाहर जाना पड़ रहा है। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और छोटी-छोटी समस्याओं पर मरीज के जीवन को जोखिम में डालकर हायर सेंटर के लिए रेफर किया जाता है। इसका जल्द संचालित किया जाना अतिआवश्यक है। इस मौके पर दीपक बिष्ट, राकेश मैठाणी आदि भी मौजूद थे।

वहीं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीपी सिंह, सीएमएस डा. अनुराग धनिक ने बताया कि सीटी स्कैन संचालित किये जाने के लिए कार्रवाई की जा रही है, 15 दिनों के अंतर्गत सभी तकनीकी कार्रवाई पूरी होने के बाद आम जनमानस को को सीटी स्कैन का लाभ मिल पाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!