खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक रोड शो किया। सीएम धामी के रोड शो में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए सीएम धामी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। रोड शो में राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *