खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के थाना पोखरी में तैनात होमगार्ड पुलिस सहायता केंद्र की गुमटी विनायकधार में शनिवार को संदिग्ध अवस्था में मृतक मिला। जिसका पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए उप जिला चिकित्साल कर्णप्रयाग भेज दिया है।

होमगार्ड का जवान सत्येन्द्र लाल थाना पोखरी में ड्यूटी पर था,जो शनिवार को विनायकधार में बनी पुलिस सहायता केंद्र की गुमटी के अन्दर मृतक अवस्था में मिला। शनिवार को आस-पास के लोगो ने  काफी देर तक होमगार्ड को स्लीपिंग बैग में लेटा  हुआ देखा। और आवाज लगाने पर उसने कोई हरहत नही की तो इसकी सूचना व्यापार संघ पोखरी के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा ने थाने को दी। जिसके बाद थाना पुलिस होमगार्ड को अस्पताल ले गये जहां डाक्टरो ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष पोखरी डीएस कंडारी ने बताया कि होमगार्ड सत्येन्द्र लाल 36 वर्ष ने थाना में हाजिर देकर सहायकता केंद्र की गुमटी विनायकधार में दो अन्य साथियो के साथ ड्यूटी पर गया था।  जानकारी मिलने पर सत्येन्द्र लाल को अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया है। पंचनामा के बाद शव पोस्ट मार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!