खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। खेल विभाग, चमोली की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय महिला शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय गोपेश्वर की दीया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राष्ट्रीय महिला शक्ति वंदन मैराथन के तहत गोपेश्वर से घिघंराण मोटर मार्ग जीरो बैण्ड तक खेल, युवा कल्याण, होम गार्ड एवं पुलिस की महिला कार्मिकों एवं पीजीकालेज गोपेश्वर बालिकाओं के लिए दो किलोमीटर दौड़ आयोजित की गई।  जिसमें पीजी कालेज गोपेश्वर की दीया ने प्रथम, ऊषा बिष्ट ने द्वितीय तथा होमगार्ड चमोली की निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि पीजी कालेज गोपेश्वर से सावित्री और बबीता ने क्रमशः चतुर्थ तथा पंचम स्थान प्राप्त किया। लॉटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार होमगार्ड की रेखा देवी, युवा कल्याण विभाग की शकुन्तला देवी, पीजी कालेज गोपेश्वर की चन्द्रकला, रश्मि और मीनाक्षी को दिया गया। विजेता प्रतिभागियों को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव गढवाल संयोजक चन्द्रकला तिवाडी ने पुरस्कार वितरित किये।  इस असवर पर प्रतिभागी खिलाडियों, अधिकारी, कर्मचारियों, प्रतियोगिता के निर्णायकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए आनंद सिंह, प्रभारी जिला क्रीडाधिकारी जयवीर सिंह रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी आनन्द सिंह नयाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रियंका बिष्ट, महामंत्री ज्योति मैठाणी, कला पाठक, महेन्द्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!