खबर को सुनें

व्यापारियों में आक्रोश, कहा बीच तिराहे पर चोरी की घटना चिंता का विषय

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य तिराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ कर चोर ने अंदर रखे लाखों रुपये कीमत के मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया है। बड़ी बात यह कि जहां पर घटना घटित हुई है वहां से कुछ ही दूरी पर गोपेश्वर पुलिस थाना है तथा चंद कदमों की दूरी पर पुलिस की गुमटी भी है। ऐसे में चोरी की घटना का घटित होना एक चिंता का विषय बना हुआ है। मोबाइल शॉप के मालिक सुशील कुंवर ने थाने में इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार की तडके (लगभग दो बजे रात्रि) चोर मोबाइल शॉप का शटर तोड़ कर दुकान के अंदर घुसे और वहां रखे लाखों रुपये कीमत के मोबाइल चुरा कर फरार हो गये। सीसीटीवी फूटेज में चोर गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग के पोस्ट ऑफिस रोड पर एक अन्य मोबाइल शॉप का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहा है लेकिन जब शटर नहीं खुल पाया तो वह वहां से आगे निकालता हुआ दिखायी दे रहा है और उसके बाद उसने तिराहे से कुछ आगे हास्पिटल रोड़ पर एक मोबाइल शॉप का शटर पास की सब्जी की दुकान के आगे लटक रहे लौहे के पाइप से तोड़ कर अंदर से लाखों रुपये के मोबाइल चुरा का फरार हो गया है। घटना के संबंध में मोबाइल शॉप के मालिक सुशील कुंवर ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना को लेकर व्यापारियों में खासा रोष देखने को मिल रहा है। व्यापारियों ने बाजार में पुलिस की गश्त बढाये जाने की मांग की है तथा पुलिस थाने और पुलिस गुमटी के बीच पड़ने वाली इस दुकान से चोरी की वारदात पर कड़ रोष प्रकट किया है।

वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना गोपेश्वर राजेंद्र सिंह रौतेला का कहना है कि चोरी की घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द की घटना का अनावरण किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!