खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयं सेवियों ने रविवार को स्पर्श गंगा दिवस के मौके पर जनजागरण रैली निकाल कर अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया।

स्पर्श गंगा दिवस पर स्वयं सेवियों ने गंगा सहित अन्य सहायक नदियों और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया। प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को महाविद्यालय परिसर से रवाना करते हुए कहा कि नदियां ही प्राणदायिनी हैं,इनकी निर्मलता को अक्षुण्ण रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। रैली में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं के हाथों में नारे लिखे तख्तियों को लेकर लोगों को गंगा को स्वच्छ बनाये रखने का आह्वान किया। रैली में सम्मिलित स्वयंसेवी अलकनंदा तट स्वच्छता अभियान चलाया। रैली का नेतृत्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.चन्द्रावती टम्टा, कार्यक्रम अधिकारी डा.हिना नौटियाल, डा.चंद्रमोहन जनस्वाण ने किया गया। इस मौके पर डा.दिगम्बर राणा, डा.वीआर अन्थवाल, जेएस रावत, बद्रीश कुमार, स्वयंसेवी राहुल, सलोनी, सावन, अजय, अमित, अंशुल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!