खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड में आयोजित अमर शहीद सैनिक मेंले के दूसरे दिन महिला मंगल दलों की प्रतियोगिताऐं आयोजित हुई।

मेले में आयोजित रस्साकशी में ममंद  काण्डेई  विजेता तथा मोपाटा उप विजेता रही।  कुर्सी दौड़ में ममंद ल्वाणी प्रथम, ममंद काण्डेई द्वितीय,ममंद लोसरी तृतीय, चम्मच दौड़  में ममंद तलोर प्रथम, ममद लोसरी द्वितीय, ममद काण्डेई तृतीय स्थान पर रही। अमर शहीद सैनिक मेला के दूसरे दिन का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सवाड के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा करने में अहम् भूमिका निभाई है। कर्मभूमि कला मंच के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभा बांधे रखा। हास्य कलाकार सुरेन्द्र कमांडर ने भी खुब गुदगुदाया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट, जेष्ठ प्रमुख संगीता देवी, क्षेपंस नीमा देवी, पूर्व क्षेपंस हीरा पहाड़ी, सोवन खत्री, सुरेन्द्र सिंह, महिपाल मेहरा, दर्शन धपोला, नंदन सिंह, केदार सिंह, बलवंत भंडारी, प्रधान कंचना देवी, क्षेपंस खष्टी देवी, पुष्पा देवी, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!