खबर को सुनें

नारायणबगड़ (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के बिरमाल गांव निवासी मोहन प्रसाद 14 अक्टूबर को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। पांच दिन बीत जाने के बाद भी लापता मोहन का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिस कारण परिजन परेशान हैं वहीं बुधवार को परिजनों ने नारायणबगड़ चैकी पहुंचकर गुमशुदा मोहन का सुराख लगाने की मांग की है।

नारायणबगड़ विकासखंड के बिरमालगांव निवासी मोहन प्रसाद 27 वर्ष रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। मोहन प्रसाद की स्कूटी नलगांव की समीप सड़क के किनारे खड़ी मिली। पुलिस एवं परिजनों की ओर से लगातार मोहन प्रसाद को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को मोहन की पत्नी एवं परिजनों ने नारायणबगड़ पुलिस चैकी पहुंचकर पुलिस से शीघ्र ही मोहन का पता लगाने की मांग की है।

इधर, थानाध्यक्ष थराली देवेंद्र पंत ने बताया की मामला दर्ज किया जा चुका है खोजबीन जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!