खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय बालिका इंटर कालेज गोपेश्वर में बाल-वैज्ञानिकों की वैज्ञानिक और गणितीय सोच को बढ़ावा देने के लिए विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग था। इसमें विकासखंड दशोली के सभी विद्यालयों के कक्षा छह  से 12 तक के बाल-वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञान महोत्सव में दशोली विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बाल वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक सोच को अपने विज्ञान मॉडल्स के माध्यम से सबके सामने रखा। बाल महोत्सव में सीनियर वर्ग में स्वास्थ विषय में साहिल प्रथम, दिव्या द्वितीय, पर्यावरण विषय में अभय प्रथम, करिश्मा द्वितीय, कृषि विषय में आइशा प्रथम, अभय द्वितीय, संचार व परिवहन विषय में सागर प्रथम श्रुति द्वितीय और संगणात्मक चिंतन विषय में अभिषेक प्रथम और निकिता द्वितीय स्थान पर रही।

जबकि जूनियर वर्ग में स्वास्थ विषय में सुरेश प्रथम, मानसी द्वितीय, पर्यावरण विषय में आशा प्रथम, सलौनी द्वितीय, कृषि विषय में निकिता प्रथम, शीजल द्वितीय, संचार व परिवहन विषय में युवराज प्रथम, रिंकी द्वितीय तथा संगणात्मक चिंतन विषय में अनुराग प्रथम और आदर्श द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार विज्ञान ड्रामा में राजकीय बालिका इंटर कालेज गोपेश्वर प्रथम, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड द्वितीय रहे। ब्लॉक स्तर प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता छात्र-छात्रायें जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर अरुण उनियाल, राकेश चंद्र थपलियाल, संयोजक ललित मोहन बिष्ट, ओपी पुरोहित, गीता डिमरी, राखी चैहान आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!