खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। स्वयं सहायता समूहों को रोजगार से जोड़ने के उददेश्य से नगर पालिका परिषद चमोली गोपेश्वर की ओर से गुरूवार से 15 स्वयं सहायता समूहों के 30 सदस्यों को 30 दिवसीय जूट के थैले बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण का उदघाटन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा कि जूट के बैग बनाने से जहां एक ओर महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर प्रतिबन्धित सिंगल उपयोग की प्लास्टिक के कैरी बैग के स्थान पर एक विकल्प भी तैयार होगा। दीनदयाल अन्त्योदया योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सिटी मिशन मैनेजर सुरेन्द्र पंवार कहा कि नगर क्षेत्र में दीनदयाल अन्त्योदया योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के 15 स्वयं सहायता समूहों के 30 सदस्यों को 30 दिवसीय बेसिक एवं डिजाइन युक्त जूट के थैले प्रिंटिंग आधारित प्रशिक्षण जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी देहरादून के सहयोग दिया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार, विजय लक्ष्मी, सचिन कन्याल, दीवान सिंह, संदीप पटवाल, सुलोचना तिवारी, मधु नेगी, नर्वदा रावत, दीपा मिश्रा, रंजना नेगी. लीला बडवाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!