खबर को सुनें

सोमवार की देर रात तिलक रोड स्थित एक मोबाइल शॉप में आग लग गई। अग्निकांड में दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई, जिससे दुकान में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के हनुमंतपुरम गंगानगर निवासी अमित कुमार की तिलक रोड पर मोबाईल की दुकान है। बीती देर रात उसमंे अचानक आग लग गई। दुकान के बाहर निकली आग की तेज लपटों को देख आसपास रह रहे लोगो ने इसकी सूचना दमकल विभाग व दुकान स्वामी को दी।

मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ चुकी थी। घटना के करने की जांच की जा रही है। वहीं नुकसान का भी अभी आकलन नहीं किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!