उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम् न्यायमूर्ति बहुउदेशीय शिविर में करेंगे शिरकत
चमोली। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठत्म न्यायमूर्ति एवं उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में आगामी 15 अक्टूबर को राजकीय इंटर कालेज तलवाड़ी, तहसील थराली में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरनजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में आम जन को विधिक जानकारियों के साथ जनपद के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और आम जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। बहुउदेशीय विधिक शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से बहुउदेशीय विधिक शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

