खबर को सुनें

चमोली। कर्णप्रयाग महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित लेखांकन, अर्थशास्त्र और ई कामर्स पर आयोजित पोस्टर और माॅडल प्रतियोगिता में वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मंगलवार को महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में वंदना ने प्रथम, नीतिशा ने द्वितीय और संध्या कांडपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केएल  तलवाड़ ने प्रतियोगिता भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अवसर मिलने पर ही प्रतिभायें निखरती हैं, इसलिए प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है। इस मौके पर प्रभारी डा. हरीश चंद्र रतूड़ी, डा.रविंद्र कुमार, डा. नेतराम, डा. दीप सिंह, डा. हीना नौटियाल, डा. विजय कुमार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!