खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में स्वास्थ्य विभाग चमोली की ओर से आयुष्मान भवः पखवाडे के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर आयोजित किये गये। जिसमें लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही रक्तदान भी किया गया।

प्रभारी सीएमओ डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में दो लोगों ने रक्तदान किया तथा उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में चार रक्तदातों ने रक्तदान किया गया। साथ ही 120 लोगों ने ई रक्त कोष में अपना पंजीयन भी करवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 319 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें स्त्री रोग के 58, बाल रोग के 65, फिजिशियन 81, अस्थि एवं हड्डी रोग के 68, नाक कान गला के 105 लोगों का निशुल्क परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया इस दौरान आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी वितरण के साथ-साथ सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं आम नागरिकों को मुहैया करायी जायेंगी। इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, डॉ. अनुराग धनिक, डॉ. यशोदा पाल भरत सिंह, एकता गुसाईं कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह, संदीप कंडारी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *