खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।  प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पीपलकोटी की ओर से “क्रॉस कंट्री“ दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालिका वर्ग, सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग के युवाओं ने प्रतिभाग किया।

क्रॉस कंट्री दौड़  मायापुर से शुरू होकर मेला ग्राउंड सेमलडाला मैदान तक आयोजित की गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार, मेडल और स्मृति चिह्न भेंट किये गये। क्राॅस कंट्री दौड़ के बालिका वर्ग में स्नेहा बिष्ट प्रथम, निधि कंडारी द्वितीय रही। जबकि जूनियर बालक वर्ग में विकेक खत्री प्रथम, रवि शाह द्वितीय और सौरभ कुंवर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सागर वर्मा प्रथम, अभिषेक पंत द्वितीय और अभिनव नेगी तृतीय रहे। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, मंडल महामंत्री दीपक पंत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित नेगी, पवन राणा, भूतपूर्व सैनिक ताजवर नेगी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीष नेगी, प्रशांत हटवाल, उमेश हटवाल, अनुज राणा, पारस शाह, वन पंचायत सरपंच मुकेश रावत आदि आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!