खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। उत्तराखंड योग अनुदेशक संगठन ने प्रदेश सरकार से आयुर्वेदिक हैल्थ  सेन्टरों में कार्यरत योग अनुदेशकों को राज्य  सरकार से अनुदान राशि स्वीकृत  करने व पंजीकरण करने की मांग की है।

प्रदेश संगठन के अध्यक्ष सीमा डंगवाल, सचिव भूपेन्द्र नाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, को दिए ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में भारत सरकार आयुष मंत्रालय से महिला अनुदेशक को पांच हजार और पुरूष अनुदेशक का आठ हजार मिल रहा है। जो अल्प मानदेय है जबकि अनुदेशक विपरीत परिस्थितियों में निष्ठा से काम कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से प्रतिदिन पांच सौ रुपये अनुदान राशि स्वीकृत करने, भारतीय चिकित्सा परिषद में सभी योग अनुदेशकों का पंजीकरण कराने की मांग की है। अनुदेशकों ने कहा कि पूर्व में उनकी मांग कैबिनेट में रखने का आश्वासन मिला  था लेकिन अभी तक इस पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई जिससे अनुदेशक संगठन में भारी रोष व्याप्त है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!