खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के तत्वाधान में गोपेश्वर महाविद्यालय में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर पेंटिंग, स्लोगन, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के छात्रों की टीम जयवीर, आदित्य और अशोक तथा जूनियर वर्ग में आदित्य कोठियाल, अंकुश तथा नीरज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान श्री गुरुराम राय तथा तृतीय स्थान सुबोध प्रेम विद्या मंदिर ने प्राप्त किया। पेंटिंग में सीनियर वर्ग में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः कृतिका, हिमानी तथा आस्था ने प्राप्त किया जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम रितिका, द्वितीय आराध्या तथा तृतीय स्थान आदित्य रावत ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम दृष्टि रौतेला, द्वितीय जिया नेगी तथा तृतीय गौरव रावत रहे। स्लोगन प्रतियोगिता जूनियर में प्रथम स्थान अनुभिता, द्वितीय आदित्य नेगी तथा तृतीय स्थान सचिन मिश्रा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरनजीत कौर सड़क सुरक्षा एवं कानून के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, प्राचार्य महाविद्यालय डा. कुलदीप नेगी, अनूप खंडूड़ी, डॉ. जगमोहन नेगी आदि मौजूद थे। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!