खबर को सुनें

आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं के स्वास्थ्य में आयी गिरावट, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया परीक्षण

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी महाविद्यालय के छात्र नेताओं का पांच सूत्रीय मांग को लेकर आमरण अनशन गुरूवार को चैथे दिन भी जारी रहा। चार दिनों से लगातार आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं के स्वास्थ्य में भारी गिरावट पायी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।

गौरतलब है कि महाविद्यालय पोखरी के छात्र नेताओं की ओर से  विज्ञान भवन का लोकार्पण, एनसीसी की स्वीकृति, छात्रावास का निर्माण,  स्नाकोत्तर  स्तर पर इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र शिक्षा शास्त्र, संस्कृत, समाजशास्त्र एवं एमएससी, बीएड की स्वीकृति को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष अंकित चैधरी और छात्र प्रतिनिधि आकाश चमोला की ओर से  आमरण अनशन किया जा रहा है जो चैथे दिन भी जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने आमरण अनशन पर बैठे छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें छात्र नेताओं के  स्वास्थ्य में काफी गिरावट पायी गई है।

छात्र संघ अध्यक्ष अंकित चैधरी और छात्र प्रतिनिधि आकाश चमोला ने कहा चैथे दिन आमरण-अनशन का हो गया है लेकिन अभी तक भी जनप्रतिनिधि सुध लेने तक नहीं पहुंच

जब तक हमारे पांच मांगे पूरी नहीं होती है तो तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *