खबर को सुनें

थराली/कर्णप्रयाग/जोशीमठ (चमोली)। हिन्दी दिवस पर चमोली जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किये गये। महाविद्यालय, तलवाड़ी में हिन्दी दिवस पर निबंध, पोस्टर और काव्य पाठ प्रतियोगिता आयेाजित की गई। काव्य पाठ में अशोक कुमार प्रथम, दीपा द्वितीय दयाकृष्ण तृतीय रहे, पोस्टर प्रतियोगिता में रितु बिष्ट प्रथम,  नीतू बिष्ट द्वितीय जबकि निबंध प्रतियोगिता में रिया चन्दौला ने प्रथम, दीपा ने द्वितीय और सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य डा. योगेंद्र चंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा रानी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. ललित जोशी, मनोज कुमार, डॉ. प्रतिभा आर्य, डॉ. संतोष पंत, डॉ. नीतू पाण्डे डॉ. निशा ढौंडियाल,  शंकर राम, डॉ. कुलदीप, सुनील कुमार,  रजनीश कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी आदि मौजूद थे।

दूसरी ओर कर्णप्रयाग महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान माला का शीर्षक विश्व में बढ़ रही हिंदी की प्रासंगिकता को रखा गया। इस शीर्षक के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं की ओर से स्वरचित कविताओं और भाषणों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व और उसकी उपयोगिता को प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़, हिंदी विभाग से डॉ. राधा रावत, रविंद्र नेगी, डॉ. चंद्रमोहन जनस्वान, डॉ. तौफीक अहमद, डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. इंद्रेश कुमार पांडे, डॉ. वीआर अन्थवाल, डॉ. दिशा शर्मा आदि मौजूद थे।

वहीं महाविद्यालय जोशीमठ में भी हिन्दी दिवस पर हिंदी विभाग और एंट्री ड्रग्स सेल की संयुक्त तत्वावधान में राजभाषा दिवस तथा नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. वीएन खाली ने किया। उन्होंने कहा कि हिंदी एक भाषा ही नहीं बल्कि हिंदी हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम भी है। हम हिंदी के भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। हिंदी दिवस पर बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नैना, अनुपम और दीप शिखा कविता पाठ भी किया। इस मौके पर डॉ. चरण सिंह राणा, डॉ. नवीन कोहली, किशोरी लाल रवांटा, धीरेंद्र डुंगरियाल, डॉ. चरण सिंह राणा, राजेन्द्र सिंह राणा, मुकेश चंद, डॉ. सुमन सिंह राणा, नवीन पंत, डॉ. जीके सेमवाल, डॉ. नन्दन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *