खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास  खंड के ल्वाणी पिलखाडा गांव में 18 से 19 सितम्बर तक लगने वाले राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला की सफल संचालन के लिए मंगलवार को एकबैठक हुई। मेला कमेटी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मेला समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि मेले का उद्घाटन 18 सितम्बर को सायं ल्वाणी गांव के पिलखड़ा स्थित राजराजेश्वर देवी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया जायेगा। इसके लिऐ राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। रात्रिकालीन कार्यक्रमों के तहत क्षेत्र के स्कूल, कालेजों के साथ ही क्षेत्र के सांस्कृतिक दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक नगरकोटी, विवेक नौटियाल, कुन्दन बिष्ट आदि को आमंत्रित किया गया है। 19 सितम्बर को   नन्दा देवी राजराजेश्वरी लोकजात यात्रा दोपहर में पिलखड़ा स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में पहुंचेगी। बैठक में समिति के महिपाल सिंह, दर्शन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, भूपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामेश्वरी देवी, दीपा देवी, बिमला देवी, दीपक सिंह, पंकज सिंह, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!