गोपीनाथ मंदिर में आरएसएस ने की दही हांडी प्रतियोगिता
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम से लेकर चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर गुरूवार को जन्माष्टी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोपेश्वर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से गोपीनाथ मंदिर प्रागंण में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
बदरीनाथ धाम में जन्माष्टमी उत्सव के चलते मंदिर के दैनिक कपाट गुरूवार को प्रातः छह बजे खुले और सवा छह बजे से नित्य अभिषेक पूजाऐं शुरू हुई। भू बैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ मंदिर के परिक्रमा परिसर में जन्माष्टमी उत्सव भगवान श्री कृष्ण के जन्म होने के समय मध्य रात्रि तक बड़े हर्षोल्लास के साथ चला। जन्मोत्सव के चलते बदरीनाथ धाम के दैनिक कपाट नित्य शयन आरती के बाद मंदिर रात्रि दो बजे बंद हुए। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम तथा नृसिंह मंदिर जोशीमठ, ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, त्रियुगीनारायण मंदिर एवं योग बदरी पांडुकेश्वर सहित मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिरों में बुद्धवार मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मसमारोह धूमधाम से मनाया गया। बदरीनाथ धाम में रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने बाल स्वरूप श्रीकृष्ण का अभिषेक किया भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, प्रसाद वितरित किया गया। गुरूवार को मंदिर समिति के अधिकरी, कर्मचारी, तीर्थपुरोहित, बामणी, माणा, पांडुकेश्वर के श्रद्धालु एवं सैकड़ों तीर्थयात्री मौजूद रहे। छोटे बच्चों ने बालकृष्ण का भेष धारण किया। तीर्थ पुरोहित समाज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव झांकी निकाली। झांकी उर्वसी मंदिर बामणी गांव से होकर श्री बदरीनाथ भ्रमण को निकली। तपश्चात श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंची जहां बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने जन्मोत्सव झांकी में शामिल तीर्थपुरोहित समाज का स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर अधिकार/ प्रभारी अधिकारी राजेंद्र चैहान, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली एवं वेदपाठी रविन्द्र प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर गोपेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ दही हांडी प्रतियोगिता गोपीनाथ मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। इस मौके पर संयोजक दिनेश मेंदोली, संचालन डॉ. मनोज नौटियाल एवं मुख्य अतिथि किशन बिष्ट, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत कर्नल राजेंद्र चैहान, वीरेंद्र बिष्ट जी जिला संचालक श्री राजेंद्र पंत, जिला सह चालक में शांति प्रसाद भट्ट, जिला प्रचारक राहुल राहुल, जिला कार्यवाहक कालिका प्रसाद सेमवाल, जिला सेवा प्रमुख रघुवीर, महेंद्र आदि मौजूद थे।
इस असवर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें 276 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। इस मौके पर चिकित्सालय के डॉ. विकास पोखरियाल, डा. सुशील बालोनी, डॉ. डिंपल सिंह, संजय सिंह नेगी, सुमन गोसाई, दशोली खंड कार्यवाहक कुलबीर सिंह बिष्ट, अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित नेगी, अतुल शाह, हिम्मत चैहान, सुधीर तिवारी आदि मौजूद थे।

