खबर को सुनें

हरिद्वार। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियां ऊफान पर हैं। बारिश के कारण चारों ओर तबाही मची हुई है। नदियों के ऊफान पर होने के कारण हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी गांव के पास गंगा का तटबंध टूट गया। तटबंध टूटने से लोगों में हड़कंप मच गया है। तटबंध टूटने के बाद मौके पर पुलिस बल, एसडीआरएफ और गोताखोरों को तैनात किया गया है। गंगा का पानी तटबंध टूटने के बाद गांव में घुस रहा है। जिसके चलते गांव के लोग डर के साए में हैं। लगातार बारिश के बाद हरिद्वार में गंगा नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। आपदा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के चलते बड़े गंगा के जल स्तर से कांगड़ी गांव के पास बना तटबंध टूट गया है। जिससे कांगड़ी गांव के साथ-साथ तीन दूसरे गांव को भी खतरा पैदा हो गया है। पुलिस फोर्स तैनाती के साथ-साथ गांव में नदी के किनारे ना जाने की हिदायत दी गई है। बारिश के कारण गंगा का जलस्तर भी खतरे के निशान 293 एमटीआर से 293. 50 पर बह रही है। यदि गंगा का जलस्तर थोड़ा और अधिक होता है तो गंगा के तटीय इलाकों में खाकर लक्सर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। प्रशासन लगातार गंगा के जलस्तर पर निगाह लगाए हुए है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!