खबर को सुनें

पोखरी(चमोली)। जिले के पोखरी विकास खंड के उतरौं गांव निवासी सेना के जवान विष्णु प्रकाश पुरोहित ने अपना जन्म दिन गुरूवार को वृद्धाश्रम में रहे रहे बुजुर्गों और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर मनाया। उनका कहना था कि शान शौकत दिखाते हुए पार्टी कर डीजे की धून पर नाच गाने के साथ जन्म दिन मनाना एक स्टेटस सिंबल बन गया हैं पर उन लोगों के साथ जन्म दिन मनाना जिन्हें उनके अपने बोझ समझ कर वृद्धाश्रम में छोड़ देते है उनके लिए सकुन भरा है। और उनका आशीर्वाद पा कर वे अपने को धन्य मान रहे है। उनके चेहरे की मुस्कान उनके लिए सभी उपहारों में बड़ा उपहार है। इसी लिए उन्होंने ऐसा करने की मन में ठानी और उनके बीच जाकर अपना जन्म दिन मनाया। इस मौके पर नीरज परमार, संजू आर्य, बबलू बिष्ट, आदित्य राणा, पवन नेगी, दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!