खबर को सुनें

प्रेमी की बेवफाई एक महिला को इतनी चुभ गई कि प्रेमी को बहाने से जंगल में बुलाकर उसका गुप्तांग ही काट डाला। घायलावस्था में किसी तरह से प्रेमी डाक्टर के पास पहुंचा, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मामला यूपी के बुलंदशहर का है।

दरअसल, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी। दांपत्य जीवन ठीक चल रहा था कि महिला ससुराल में एक पड़ोसी युवक को दिल दे बैठी। मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों घर से फरार हो गए। एक सप्ताह पूर्व ही दोनों में कुछ कहासुनी हुई तो वापस आ गए। महिला ने पति की मान मनोव्वल की और उसके साथ रहने लगी।

इसी बीच महिला को अपने प्रेमी की बेवफाई अखरने लगी, जिससे आक्रोशित होकर उसने प्रेमी से बदला लेने की ठानी। महिला ने सोमवार की देर शाम प्रेमी को फोन कर कस्बा स्थित स्कूल के पीछे जंगल में बुलाया। जहां दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। इसी बीच महिला ने प्रेमी के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में युवक पास के एक नर्सिंग होम में पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला के खिलाफ प्रेमी के जीजा की ओर से जहांगीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!