खबर को सुनें

एक माह पूर्व युवती से मोबाइल लूट की घटना को दिया था अंजाम


हरिद्वार।
 कनखल थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला चौपाड़ निवासी युवती से मोबाइल लुट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूट का मोबाइल बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गत 07 मई को कनखल के मोहल्ला चौपाड निवासी युवती का कुम्हारगढ़ा कनखल क्षेत्र से 02 अज्ञात बाइक सवारों ने राह चलते मोबाइल लूट लिया था और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपि फरार हो गए थे। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जियापोता जाने वाले नगर मार्ग से मोबाइल लूट के 02 आरोपितों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम शिवम पुत्र गम्भीर व गौरब पुत्र मंगलराम निवासीगण्र ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार बताए। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!