खबर को सुनें

गोपेश्वर/पोखरी/गौचर (चमोली)। चमोली जिले के विभिन्न स्थानों को शुक्रवार को राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले एवं भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की संयुक्त जयंती धूमधाम के साथ मनायी गई। साथ सभी स्थानों पर शोभा यात्रा निकाल कर उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया गया।

चमोली जिले के गोपेश्वर, पोखरी, जोशीमठ, गौचर के साथ अन्य स्थानों पर राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले एवं भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की संयुक्त जयंती मनायी गई। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बस स्टेशन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा पासवान तथा सर्वोदयी नेता मुरारी लाल ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को जोड़ने का कार्य किया और सामाजिक न्याय और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ाई लड़ी, महिलाओं के बराबरी का अधिकार और भौतिक दायित्वों की बात की। उनकी ओर से किये गये गरीबों के लिए संघर्ष, दलितों के उत्थान के लिए उनके प्रयास और आजाद भारत के संविधान के निर्माण में उनका योगदान सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। इस मौके पर क्राइस्ट एकेडमी कोठियालसैण, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर, शिवालिक एकेडमी गोपेश्वर, राइका थिरपाक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में  धीरेंद्र सिंह गरोडिया, पूर्व प्रमुख महेशी देवी गिरीश आर्य, पुष्कर वैछवाल, धर्मवीर शैलानी, दिनेश शाह, हरीश टम्टा, धनी आगरी, गरिमा कन्याल, राकेश टमटा, जंगी रडवाल, सतीश कुमार, सुनीता कपरवाल, रोमेश शाह, सुरेश राजत्र जगदीश टमटा आदि ने अपने बिचार रखे।

 

वहीं दूसरी ओर पोखरी में डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पोखरी विनायक धार से पोखरी गोल बाजार तक शोभायात्रा निकाली गई तथा लाक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी और नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने किया।

मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा डा.भीमराव अम्बेडकर के संघर्षों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। बाबा साहेब सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है विशेषकर युवा पीढ़ी को उनके संघर्षों से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही सफलता मिलती है।

जिला पंचायत सदस्य अनूपचंद्र रौतियाल ने  कहा  बाबा साहेब ने किसानों, मजदूरों सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखते हुए संविधान बनाया और देश को समर्पित किया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया। जिसके लिए वे हमेशा याद किये जाते रहेंगे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, जिला पंचायत सदस्य अनूपचंद्र रौतियाल, डा.आशिफ अल्वी, डा. प्रतीत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता मयंक पंत, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष संतोष चैधरी, प्रधान देवेन्द्र लाल, संदीप, इंदू भारती, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, विनोद कुमार, प्रकाश रड़वाल आदि ने अपने विचार रखे।

इधर गौचर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को पुष्पांजली अर्पित कर याद किया। कार्यक्रम में 13 लोगों को सामाजिक कार्यों के लिये सम्मानित किया गया। इस मौके पर यूकां के नगर अध्यक्ष मनीष कोहली, विजय प्रसाद डिमरी, हरीश नयाल, ताजबर कनवासी, मनोज नेगी, संदीप नेगी, ओम प्रकाश, विक्रम बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *