खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही चमोली जिले के पोखरी विकास खंड का सेरा मालकोटी गांव सड़क मार्ग से जुड़ जायेगा। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी पोखरी संतोष कुमार पांडे ने विभागीय अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर भूमि विवाद के मामले को सुलझा दिया है। 

बता दें कि सेरा मालकोटी को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिये रौता से पांच किलोमीटर सड़क मार्ग शासन से  स्वीकृत हुआ है। जिसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग पोखरी को सौंपी गई है। लेकिन गांव के ही कुछ परिवारों की ओर से सडक अपने खेतों से न ले जाने की बात कही जा रही थी जिससे सड़क निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हो पा रहा था।  उपजिलाधिकारी ने इस बात का  संज्ञान लेकर  लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सेरा मालकोटी के पहुंच ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया और कहा कि इसके बाद भी यदि कोई  विवाद करता है तो फिर सरकारी रूप से भूमि अधिगृहित की जायेगी और सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य भूमि स्वामी को स्वीकारना होगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केके सिंह, रौता के प्रधान बीरेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य अनूप चन्द्र, सत्येन्द्र बुटोला, महाबीर सिंह, आशा लाल, राकेश सिंह, जानकी देवी, कुम्भा देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!