खबर को सुनें

गोपेश्वर/नारायणबगड़ (चमोली)। हिन्दु नववर्ष पर बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन किया गया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सरस्वती शिशु मंदिर से गोपीनाथ मंदिर तक पथ संचलन किया गया। इस दौरान लोगों ने स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा भी की।    

चमोली जिले के विभिन्न स्थानो आयोजित पथ संचलन में स्वयं सेवकों ने गणवेश में कतार बद्ध होकर पथ संचलन किया। नारायणबगड में स्वयं सेवक सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रागण में एकत्रित हुऐ जहां पर जिला संचालक गणेश मिश्रा और  सह जिलाकार्यवाहक हिम्मत सिंह चैहान की अगुवाई में दीप प्रज्वलित कर डा. हेडगेवार के चित्र का माल्यापर्ण किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण के उपरांन्त संघ वन्दना की गई। इस मौके पर जिला संचालक गणेश मिश्रा ने संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ हिन्दु नववर्ष मनाये जाने और डा. हेडगेवार की जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ संघ के बारे में जानकारी प्रदान की गई।  इस मौके पर खंड कार्यवाहक गंगा सिंह, जिला धर्मजागरण प्रमुख नवीन सिलोड़ी, खंड सम्पर्क प्रमुख राजेन्द्र बिष्ट, रणजीत सिंह, खंड़ शारीरिक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, डा. हरपाल सिंह नेगी, कमलेश सती आदि मौजूद थे।

इधर जिला मुख्यालय पर आयोजित पथ संचलन में नगर संघ चालक जयंती प्रसाद जोशी, विभाग प्रचारक चमोली शरद, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रकाश मैठाणी, जिला प्रचारक राहुल, नगर कार्यवाह अजय कपरूवाण आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!