खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पर्यटन विभाग चमोली की ओर से देवलीबगड़ को वाटर स्पोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियो को जल क्रीड़ा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण में जनपद चमोली के 24 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि देवलीबगड़ राफ्टिंग कैंप  का भी शुभारंभ हो गया है, अब देवलीबगड में पर्यटकों को आवासीय व्यवस्था के साथ-साथ ऋषिकेश की तर्ज पर राफ्टिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा, दीपक भंडारी, मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक सगोई, प्रशिक्षक राहुल, दमन, पवन थपलियाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!