खबर को सुनें

देर रात गोविंदपुर गांव में एक घर में बदमाश घुस आए। मुख्य सड़क से सटे किसान के घर में घुसे 7 बदमाशों ने चाकू और डंडों से हमला कर परिवार के 2 सदस्यों को घायल कर दिया। घटना सितारगंज कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक किसान ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम अपने दो पुत्रों के साथ निवास करते हैं। उनके छोटे पुत्र का विवाह 22 फरवरी को हुआ है। देर रात 7 से 8 बदमाशों ने ओम प्रकाश के घर में धावा बोल दिया। बदमाश दीवार कूदकर घर में घुसे और बगल के दरवाजे से कमरों में दाखिल हो गए। बताया जाता है कि बदमाशों के हाथों में तलवार, लोहे की रॉड, चाकू, सब्बल और डंडे थे। पहले बदमाशों ने ओम प्रकाश उनकी पत्नी ललिता देवी को बंधक बनाया। इसके बाद बदमाशों ने ओमप्रकाश के पुत्र सुनील कुमार उसकी पत्नी सुमन और छोटे बेटे कपिल कुमार को बंधक बनाकर रस्सी से बांध दिया। डकैतों ने कपिल कुमार के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपित बंधक सदस्यों से घर में रखे जेवरात और नगदी के बारे में पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने सुनील कुमार को सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। डकैतों ने अलमारी, तिजोरी में रखा करीब 15 तोले सोना, एक लाख की नगदी लूट ली। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, सीओ ओमप्रकाश ने देर रात घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!