खबर को सुनें

देहरादून। शनिवार को थाना चकराता द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना पर SDRF टीम आरक्षी दिनेश चौहान के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर खाई में गिरे घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

घायल व्यक्ति का नाम:-

राज रावत उम्र -30 वर्ष, पुत्र प्रेम रावत।
निवासी :- माक्ती, देहरादून।

रेस्क्यू टीम का विवरण

1. आरक्षी दिनेश सिंह
2. आरक्षी वीरेन्द्र सिंह
3. फायर मेन यशपाल
4. आरक्षी प्रदीप
5. आरक्षी वेद प्रकाश
6. पैरामीडिक्स गोरी दत्त
7. चालक विकेश

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!