खबर को सुनें

हरिद्वार। एक कलयुगी सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले का पीड़िता की मां को पता चलने पर उसने कनखल थाने पहुंवकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के चिालाफ पॉक्सो में मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पीडि़त लड़की के पिता की मौत हो जाने के बाद 14 वर्ष पूर्व महिला ने आरोपित के साथ शादी कर ली थी। महिला की बेटी का लालन-पालन दोनो  मिलकर कर रहे थे। आरोप है कि सोमवार की देर शाम लड़की घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसका सौतेला बाप घर पर आ गया। बताया जा रहा है कि लड़की को अकेला देखकर आरोपित ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। मां के घर लौटने पर पीडि़ता ने अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद महिला अपनी पीडि़त बेटी को लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया।

पुलिस ने मुकद्मा दर्ज करने के साथ पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। आरोपी मूल रूप से मेरठ का निवासी है, जो यहां काफी समय से रह रहा है।

 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!