खबर को सुनें

नारायणबगड़ (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड विकास खंड के चोपता में मंगलवार को पशु पालन विभाग की ओर से पशु प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसें विभिन्न वर्गों में पशुपालकों को सम्मानित भी किया गया।

चोपता में आयोजित पशु प्रदर्शनी में गाय, बैल और भैंस को वरियता दी गई। बैल वर्ग में दर्शन सिंह रावत, भैंस वर्ग में पृथ्वी सिंह नेगी और  गाय वर्ग में  बालम सिंह  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राम प्रधान पृथ्वी सिंह नेगी ने बताया गांव में इससे पहले वर्ष 1960 में पशु प्रदर्शनी लगाई थी। उन्होंने विभाग से हर वर्ष पशु प्रदर्शनी आयोजित किये जाने का आग्रह किया। ताकि पशु पालको का मनोबल बढ़ सके। उसके पश्चात आज प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पृथ्वी सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश सागर, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह रावत, अवतार सिंह सिनवाल, बालम सिंह, विभाग की ओर से पशुचिकित्साधिकारी डा. माहेश्वरी, मोहन जोशी पशुधनप्रसार अधिकारी दलबीर सिंह फरस्वाण आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!