खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। अंक तातिकाओं में सुधार न किये जाने से आक्रोशित चमोली जिला मुख्याल गोपेश्वर के महाविद्यालय के छात्रों ने गुरूवार को प्रदर्शन कर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति और महाविद्यालय गोपेश्वर के प्रचार्य का पुतला फूका।

छात्र संघ अध्यक्ष अंशूल भंडार, महासचिव नितिन नेगी ने कहा कि परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं की अंक तालिकाओं में गड़बड़ी होने और इसके सुधार के लिए अनेक बार छात्रों की ओर से मांग किये जाने पर भी सुधार नहीं किया गया है। नाराज छात्रों ने प्रदर्शन कर कुलपति और प्राचार्य का पुतला दहन किया व आक्राश व्यक्त किया। इस मौके पर विवि प्रतिनिधि लक्ष्मण गडिया, सौरभ, विपिन, कमल पुरोहित, सुमित, अजय, तनिष्का भंडारी, ज्योती आदि छात्र-छात्रा मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *