खबर को सुनें

नशा राष्ट्र निर्माण में बाधक- ललित जोशी

देवाल (चमोली)। प्रदेश के स्कूलों में नशा उन्मूलन का अभियान चला रही मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति अपने अभियान को जारी रखते हुए गुरूवार को चमोली जिले के देवाल विकास खंड के लोहाघाट पहुंची। जहां मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने विवेकानन्द विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज लोहाघाट, ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट के छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

छात्रों से संवाद करते हुए उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी तरह का नशा इंसान को शारीरिक मानसिक से कमजोर तो करता ही है साथ राष्ट्रनिर्माण में भी बाधक बनता है, जिस देश का युवा नशे की गिरफ्त में होगा फिर उस देश के लिए एक समृद्ध राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आगाह किया कि आज कुछ विदेशी ताकतें हमारे देश के युवाओं को नशा रूपी जाल में फंसाना चाहते हैं, जिससे कि वह हमारे देश के युवाओं को उनके लक्ष्य से भटकाकर देश की जड़ों को कमजोर कर सकें। उन्होंने बताया कि आतंकवाद को सबसे ज्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते है। अतः हम सब को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिये। वह अपने प्रेरणादायक विचारों से युवाओं में देशप्रेम व माता-पिता के प्रति प्रेम की भावना जगा गए।

उन्होंने कहा कि कंकड़ पत्थर में बैठने वाला बच्चा भी इतिहास बदलने की ताकत रखता है, और लोहाघाट के स्कूलों में पढ़ने वाला युवा भी अपनी माता-पिता की भावनाओं को सम्मान करते हुए राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वही बाल कल्याण समिति चम्पावत के सदस्य राजेंद्र गरकोटी ने युवाओं को नशा मुक्त लोहाघाट बनाने के लिए प्रेरित करते हुए ललित जोशी एवं उनकी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। युवा संवाद कार्यक्रम में विवेकानन्द विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज लोहाघाट के प्रधानाचार्य गगन सिंह बोरा, उप प्रधानाचार्य नंद किशोर पुनेठा, अध्यापक रेबाधार बिनवाल, अखिलेश जोशी, बाल कल्याण समिति चम्पावत के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गड़कोटी, ओकलैंड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर लोकेश पांडेय, मनमोहन भंडारी, अजय गोरखा, लोकेश पांडेय मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति की टीम से मोहित बिष्ट, योगेश चिराल, हिमांशु कांडपाल, दीवान सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!