खबर को सुनें

हरिद्वार। एक दम्पत्ति सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में छह माह के मासूम के सिर से उसकी मां का साया उठ गया। मृतका के पति की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर यूपी के बरवाला गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र ऋषिपाल अपनी पत्नी परी उम्र 20 वर्ष के साथ रूड़की के डालूवाला खुर्द अपनी रश्तिेदारी में आए हुए थे। सोमवार को वह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सिविल लाइन कोतवाली रूड़की क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव के पास हाईवे पर पीछे से आ रही एक बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अंकित की पत्नी परी को मृत घोषित कर दिया। परी का छह माह का बेटा भी है। अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही ग्रामीण पोटस्मार्टम हाऊस पहुंचे। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश गंगवार ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!